तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल से की सौजन्य मुलाकात

June 6, 2026

दिनांक 03 जून 2026 (बुधवार) को “तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़” के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी से लोकभवन में सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर टीकाराम साहू, उपाध्यक्ष Dr. इंजीनियर मृदु साहू, महासचिव इंजीनियर पी.एन. साहू, कोषाध्यक्ष इंजीनियर राधेश्याम साहू, उप कोषाध्यक्ष इंजीनियर माशीष साहू के साथ इंजीनियर परमानंद साहू, इंजीनियर सतीश गजपाल एवं इंजीनियर काशीराम साहू उपस्थित रहे।

माननीय राज्यपाल  महोदय से मुलाकात के दौरान सदस्यों ने टीच परिवार द्वारा किए जा रहे समाज एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक (One Plastic) के दुष्प्रभावों को कम करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने इन मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाने एवं समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी ने सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना की तथा पर्यावरण एवं सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने समाज के जागरूक नागरिकों एवं इंजीनियरों को राष्ट्र निर्माण और जनहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर टीम टीच को पौधा रोपण हेतु प्रेरित किए, जिसे सबने सहर्ष स्वीकार कर लिए l 

यह सौजन्य भेंट समाज, पर्यावरण एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।
इस अवसर पर अध्यक्ष इंजी. टीकाराम साहू जी द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय को संस्था द्वारा प्रकाशित पत्रिका “उड़ान” की एक प्रति भेंट की गईl 

तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़
दिनांक: 03 जून 2026 (बुधवार)