नवम आमसभा 2026 कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न विमतारा भवन रायपुर में

May 25, 2026

आज नवम आमसभा कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्मा माता जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर अध्यक्ष इंजी. टिकाराम साहू, उपाध्यक्ष इंजी. डॉ. मृदु साहू, महासचिव इंजी. प्रेमनारायण साहू, कोषाध्यक्ष राधेश्याम साहू, फाउंडर मेम्बर इंजी. नारायण साहू, इंजी. बी. के. साहू सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी सदस्य मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं एंकरिंग परमआनंद साहू द्वारा प्रभावशाली रूप से किया गया। स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों एवं सदस्यों का अभिनंदन किया गया।

महासचिव इंजी. प्रेमनारायण साहू द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2026-27 की संगठनात्मक रूपरेखा एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष राधेश्याम साहू द्वारा वित्तीय जानकारी एवं आय-व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

आमसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु विभिन्न प्रकोष्ठों एवं संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति, आंतरिक अंकेक्षक इंजी. तुमल लाल साहू एवं वैधानिक अंकेक्षक CA विवेक साहू जी की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे आमसभा द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में केंद्रीय युवा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सदस्यों द्वारा अपने विचार एवं सुझाव साझा किए गए। संगठन के विकास, सामाजिक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएँ भी हुईं।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया तथा सभी सदस्यों को मध्यान्ह भोज हेतु आमंत्रित किया गया।

यह कार्यक्रम संगठन की एकता, सामाजिक समर्पण एवं भविष्य की सकारात्मक दिशा को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन रहा।