भिलाई नगर में तेली इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भव्य कर्मा जयंती समारोह आयोजित

March 30, 2026

आज दिनांक 29 मार्च 2026 को तेली इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कर्मा जयंती कार्यक्रम भिलाई नगर के सिविक सेंटर स्थित इंजीनियर भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के अनेक इंजीनियर अपने परिजनों के साथ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर मोहनलाल साहू सेवानिवृत्त उप महानिदेशक, मौसम भारत सरकार थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर टीकाराम साहू अध्यक्ष टीच द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर जी  आर साहू पूर्व रजिस्टार सीएसवीटीयू एवं प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक धमतरी तथा डॉ मृदु साहू, प्रोफेसर NIT रायपुर मंच पर आसीन थे। इंजीनियर नारायण साहू पूर्व महाप्रबंधक भेल, इंजीनियर रामनाथ साहू पूर्व महाप्रबंधक कोल माइंस एवं इंजीनियर पी एन साहू महासचिव टीच भी मंच पर उपस्थित थे। 
कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती से हुआ। इसके पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष इंजीनियर टी आर  साहू द्वारा संस्था के संबंध में विभिन्न जानकारियो को बताते हुए सारगर्भित उद्बोधन दिया गया। 
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ की इतिहासकार एवं रिसर्च स्कॉलर डॉक्टर सरिता साहू द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म थी जो भक्त माता कर्मा के जीवन पर आधारित थी। 
अपने अनुभवों को साझा करते हुए मुख्य अतिथि इंजीनियर मोहनलाल साहू जी ने उन्नति के लिए भौतिक एवं आध्यात्मिक सामंजस्य को बनाए रखने की कवायद की। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर साहू ने विपरीत परिस्थितियों में लिए गए अपने निर्णय के संबंध में सदन को अवगत कराया। 
इंजीनियर देव तीर्थ साहू ने मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में इंजीनियर नारायण साहू ने तैलिक समाज के सामाजिक पृष्ठभूमि पर अपने विचार रखें। इंजीनियर रामनाथ साहू, डां मृदु साहू,  अमेरिका से पधारे इंजीनियर शाश्वत साहू, इंजीनियर पी एन साहू तथा इंजीनियर यशवंत देवान ने अपनी ओजस्वी उद्बोधन से सभा को संबोधित किया। 
इंजीनियर राधेश्याम साहू ने संस्था के कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए आय व्यय के साथ-साथ सदस्यता के संबंध में अपने विचार रखें।
संस्था द्वारा अपने सम्माननीय आजीवन एवं संरक्षक सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । तदनंतर मंचस्थ अतिथि गणों को शाल वह स्मृति चिन्ह के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत उद्बोधन इंजीनियर यशवंत साहू उप महाप्रबंधक भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर प्रशांत साहू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर बसंत कुमार साहू पूर्व सहायक महाप्रबंधक भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम में इंजीनियर बी के साहू, इंजीनियर ननहर साहू, इंजीनियर दीनबंधु साहू, इंजीनियर अजय साहू, इंजीनियर कुशल चंद्र,  इंजीनियर एम डी साहू, इंजीनियर काशीराम साहू, इंजीनियर आर एन साहू, इंजीनियर आलोक साहू, इंजीनियर सिंधु राम साहू, इंजीनियर सीताराम साहू इंजीनियर नंदकिशोर 
 साहू , इंजीनियर नागेंद्र गंजीर, इंजीनियर आर वी साहू, इंजीनियर धानेश साहू, इंजीनियर माशीस साहू, इंजीनियर राधा रमन साहू सहित समाज के अनेक बुद्धिजीवी एवं वरिष्ठ इंजीनियर गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिलाओं तथा बच्चों की भी बड़ी संख्या उपस्थित थी।